''धड़क'' में जाह्नवी की एक्टिंग देख धड़का एक्स ब्वॉयफ्रेंड दिल, कुछ ऐसा था रिएक्शन

7/21/2018 3:51:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क कल रिलीज हो गई है। ऐसे में जाह्नवी कपूर के परिवार समेत बॉलीवुड फिल्म मेकर्स और स्टार्स उनकी काफी सराहना कर रहे हैं और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वहीं फिल्म देखने के बाद जाह्नवी के एक्स व्बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, शिखर ने जाह्नवी की  फिल्म यशराज स्टूडियों में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखी थी।

 

 

शिखर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर धड़क के टाइटल की तस्वीर के साथ दिल वाले इमोजी को शेयर किया। असके जरिए उन्होंने बताया कि जाह्नवी और ईशान की इस फिल्म की कहानी ने उनके दिल को छू लिया है।

 

 

बता दें कि शिखर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। सूत्रों की मानें तो जाह्नवी और शिखर के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आई थी जब दो साल पहले दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

 

 

दोनों एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में मिले थे। तस्वीरें के वायरल होने के बाद दोनों के बीच दूरियां भी आ गई थी। 

 

 

 

Punjab Kesari