दोस्तों संग मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रहीं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

4/8/2021 3:06:40 PM

मुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काम के साथ-साथ अपनी लाइफ को भी खूब एंजॉय करती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने दोस्तों संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है।

एक्ट्रेस ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने काफी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें एक में जाह्नवी समंदर किनारे पोज देते नजर आ रही हैं। दूसरी में एक्ट्रेस फ्रेंड के साथ समंदर किनारे बैठी दिखाई दे रही है।

अन्य में एक्ट्रेस सभी दोस्तों के रेत पर खड़े होकर पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार रहे हैं।


काम की बात करें तो जाह्नवी को हाल ही में फिल्म 'रूही' में देखा गया था। जिसे लोगों द्वारा खूब प्यार मिला। इस फिल्म ने अच्छी कमाई की।

अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur