बहन खुशी संग जाह्नवी कपूर की वेकेशन, नदी किनारे दिए Stunning पोज

6/28/2019 9:56:02 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर बहन खुशी और कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकली है। अपने वैकेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में वह अपनी गर्लगैंग के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही है। तस्वीरों में जाह्नवी नदी किनारे पोज देती नजर आ रही है।

 

 

वहीं कई तस्वीरों में वह पत्थरों पर बैठकर धूप सेक रही हैं। मुंबई में रहने वाले लोग अक्सर फिल्टर पानी पर ही भरोसा करते हैं लेकिन नदी के किनारे जाकर वो उसे भूल जाते हैं। जाह्नवी कपूर भी नदी के किनारे जाकर यह भूल गई, देखिए वो कैसे नदी का पानी पी रही हैं।

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे।

 

 

वहीं, अब जल्द वो करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखेंगी। 

 

 

 

Konika