Video: शूटिंग लोकेशन पर जाह्नवी कपूर ने चलाया ई-रिक्शा, फुल ऑन-मस्ती मोड में दिखीं एकट्रेस

2/10/2021 5:51:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने नटखट अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती हैं। कभी वो जंगलों में फ्रेंड्स के साथ सैर-सपाटे पर निकलती हैं तो कभी बच्चों के साथ बैट-बॉल खेलती नजर आती हैं। उनका यही अंदाज फैंस को खूब भाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस को चंडीगढ़ के डेरा बस्सी में ई-रिक्शा चलाते हुए देखा गया। इस दौरान वह काफी खिलखिलाती दिखीं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह जाह्नवी कपूर अपने पीछे दो लोगों को बिठा उन्हें रिक्शा राइड करवा रही है। इस दौरान वो थोड़ी अन बैलेंस भी हो रही हैं और ऑटो पर बैठे सभी चिल्ला रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर सूट सलवार में नजर आ रही हैं और दुपट्टे को उन्होंने गले में लिया हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

काम की बात करें तो इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग मूवी गुड लक जैरी की शूटिंग कर रही हैं। जिसके चलते वो पंजाब में हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें पंजाब में किसानों के विरोध का काफी सामना करना पड़ा है। इससे पहले तीन बार उनकी शूटिंग में किसान आंदोलन के चलते बाधा पड़ चुकी हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News