शिखर पहाड़िया की दीवानी जाह्नवी: ''शिक्खू'' के नाम का नेकलेस पहन ''मैदान'' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं ''मिस कपूर'', यूनिक तरीके रिश्ते पर लगाई मोहर

4/10/2024 12:12:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से  खबरें हैं कि वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन 'चुपके-चुपके'। यानी अभी तक उन्होंने अपने इस रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई थी। ना ही कुछ बोला था।

 

 

 

लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उनकी डेटिंग कंफर्म हो गई है। खुद जाह्नवी ने इस रिश्ते पर मोहर लगाई है। दरअसल, जाह्नवी ने मंगलवार मंगलवार की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। 


जाह्नवी के लुक की बात करें तो 'मैदान' के प्रीमियर में जाह्नवी कपूर को ऑल व्हाइट लुक में देखा गया। व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट पैंट और मैचिंग हील्स पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने लुक को जाह्नवी ने व्हाइड हैंडबैग और मैचिंग शाइनी स्टड्स के साथ कंपलीट किया।

 

 

यहां पर उनके लुक्स से ज्यादा जाह्ननी के गले में चमक रहे सिल्वर  कस्टामइज्ड नेकलेस ने सारा ध्यान खींच लिया। इस नेकलेस पर  रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा था जिसे वह प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं, वो लिखा हुआ था। बस फिर क्या था डल गया शोर कि जाह्नवी शिखर को डेट कर रही हैं।
शिक्खू जाह्नवी के बाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेक है।  27 साल की जान्हवी कपूर पिछले साल करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं। यहां पर जब करण ने उनसे पूछा कि उनके मोबाइल में स्पीड डायल में किसका नंबर सेव है तो जल्दबाजी में उनके मुंह से 'शिक्खू...' निकलते-निकलते रह गया और वो हंसते हुए चुप हो गईं। उन्होंने कहा, 'पापा, खुशू और शिक्...'।

इससे पहले जूम को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के पापा बोनी ने उनके रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शिखर पहाड़िया की तारीफों के पुल बांध दिए थे। कहा था कि वो शिखर से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जान्हवी के साथ रहेगा। कहीं नहीं जाएगा। बेटी का एक्स कभी नहीं बनेगा। वो ना सिर्फ जान्हवी बल्कि अर्जुन या उनकी भी मदद करते हैं। सपोर्ट में खड़े रहते हैं।


Content Writer

Smita Sharma