जाह्नवी कपूर ने पूरी की फिल्म ‘रूह-अफजा'' की शूटिंग

9/16/2019 9:35:27 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें जाह्नवी कपूर इन दिनों राजकुमार राव के साथ निर्देशक हार्दिक मेहता की फिल्म ‘रूह-अफजा' में काम कर रही हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी। 

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

जाह्नवी कपूर ने बताया ,‘‘ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म को मनाली, रुड़की और आगरा में शूट किया गया है।''

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के फैंस ‘रूह-अफजा' में पहली बार दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखेंगे।

इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आमना शरीफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 

Pawan Insha