''धड़क'' की स्क्रीनिंग पर मां श्रीदेवी की तस्वीर लेकर पहुंची जाह्नवी, भाई अर्जुन के गले लगकर रोईं खूब

7/19/2018 5:46:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बाकि बचे हैं। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ परिवार वाले जाह्नवी और ईशान को सपोर्ट करने पहुंचे। इस स्क्रीन‍िंग में श्रीदेवी की कमी को सबके काफी महसूस किया। हो भी क्यों ना श्रीदेवी का सपना था अपनी बेटी को बड़े पर्दे पर देखना। 

यहां जाह्नवी के परिवार से बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर मौजूद थीं। वहीं ईशान के परिवार से शाहिद कपूर, मीरा कपूर और नीलिमा अजीम पहुंची थीं।

ईशान और जाह्नवी के परिवार के अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, कार्तिक आर्यन, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। स्क्रीनिंग यश राज स्टूडियो में रखी गई थी। 

खबरों के मुताबिक जाह्नवी स्क्रीन‍िंग में अपने साथ श्रीदेवी की तस्वीर ले गई थीं. ये मौका कपूर पर‍िवार के लिए भी बेहद इमोशनल और गर्व का था। जाहिर सी बात है श्रीदेवी को इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रही हैं लेकिन उनकी कमी तो परिवार वालों को काफी हो रही होगी। पूरा कपूर परिवार इस दौरान इमोशनल हो गया।

बताया जा रहा है कि जब फिल्म खत्म हुई तो जाह्नवी अपने आप को संभाल नहीं पाई और भाई अर्जुन के गले लगकर रोने लगी। फिर पापा बोनी और अर्जुन ने जाह्नवी को संभाला। वैसे जब से श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कहा है तब से अर्जुन अक्सर अपनी बहनों को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। वह अक्सर बड़े भाई होने का फर्ज निभाते हैं। 

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। इसे शशाकं खैतान ने निर्देशित किया है। फिल्म 20 जुलाई यानि कल रिलीज हो रही है। फैंस इसकी रिलीज का बेस्ब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

Punjab Kesari