25 की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनी जाह्ववी कपूर, बांद्रा में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट
11/4/2022 3:46:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म 'मिली' आज (4 नवंबर) पर्दे पर रिलीज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला है। इसी बीच जाह्नवी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उन्होंने मुंबई में खुद की कमाई का एक नया अपार्टमेंट खरीदा है।
जाह्नवी कपूर के घर खरीदने की जानकारी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दी है। एक्ट्रेस ने बांद्रा में 65 करोड़ की कीमत का डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 8,669 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्ट्रेस ने 12 अक्टूबर को इस घर का रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन्होंने 3.90 करोड़ रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर दिए। कहा जा रहा है कि इसमें रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है।
विरल की ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि जाह्नवी ने हाल ही में जूहू स्थित अपना 3,456 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेचा था। इस अपार्टमेंट को बेचने से उन्हें करोड़ों का फायदा हुआ था।
वहीं काम की बात करें तो आज पर्दे पर रिलीज हुई मिली में जाह्नवी ने लीड रोल निभाया है। इसके बाद अब जाह्नवी की दो और फिल्में फ्लोर पर है। वे फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shani Dev की पूजा में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना आ सकता है जीवन में संकट

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

इन 5 वजहों से व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता है धन, आप भी जान लें ये Vastu Tips