पिंक साड़ी पहन जाह्नवी ने अनंत अंबानी-राधिका की पार्टी में की शिरकत, क्लासी लुक से ''धड़क गर्ल'' ने लूट ली महफिल

12/30/2022 10:21:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली में इस वक्त खुशियों का माहौल है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का गुरुवार को राधिका मर्चेंट के साथ रोका हुआ। जहां, रोका सेरेमनी राजस्थान के श्रीनाथनजी मंदिर में धूमधाम से हुई, वहीं मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी भी रखी गई। अंबानी फैमिली के इस जश्न में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक से खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान जाह्नवी कपूर पिंक कलर की साड़ी में बेहद गॉर्जियस लगीं।

PunjabKesari

 

डीप नेक ब्लाउज  और ट्रांसपेरेंट साड़ी में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिला।

PunjabKesari

 

पिंक लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। फोटोज में उनका क्लासी स्टाइल देखते ही बन रहा है।

PunjabKesari

 

 

काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म जन गण मन है। 

PunjabKesari
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News