एयरपोर्ट पर जाह्नवी-खुशी की बॉन्डिंग, एक-दूसरे का हाथ थाम दिए पोज

6/24/2019 3:55:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस समय उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी थी। इस दौरान जहां खुशी ने पर्पल हुडी के साथ जींस पहनी थी, वहीं जाह्नवी ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था। जिसने भी इन दोनों बहनों को एक साथ देखा वो सिर्फ और सिर्फ इनको देखता रह गया। दोनों बहनें एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आई।

 

 

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी और खुशी के पिता दोनों बेटियों संग साये की तरह नजर आते दिखे थे। लेकिन अब इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगा रहा है कि ये दोनों बहनें अकेले भी यात्राएं करते देखी जाने लगी हैं।

 

 

जाह्नवी और खुशी कहा गई है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन ये दिनों वेकेशन मनाने गई हुई है ऐसी बात सामने आई है।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों कारगिल गर्ल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। 'धड़क' हिट होते ही जान्हवी कपूर के हाथों में कई सारी फिल्में आ गई हैं।

 

 

फिल्म 'धड़क' में उनके साथ लीड रोल में ईशान खट्टर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। इन सबके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफजा' में नजर आएंगी। 

 

Konika