नेहा धूपिया के टॉक शो में पहली बार बहन जाह्नवी संग दिखेंगी खुशी कपूर

1/21/2019 6:40:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कपूर सिस्टर्स हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के टॉक शो 'Vogue BFF' में पहुंची। बता दें कि खुशी के डेब्यू को लेकर पहले से ही काफी खबरें है, वहीं अब पहला बार उन्हें छोटे पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा। 

 

 

हाल ही में इस नए सीजन का शूट मुंबई के एक स्टूडियो में हुआ। दोनों बहनों ने  सिमिलर ऑउटफिट पहनी हुई थी। जाह्नवी ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू मिनी स्कर्ट पहनी थी और बालों को खुला छोड़ा हुआ था। वहीं दूसरी ओर खुशी ने भी व्हाइट शर्ट के साथ एनिमल प्रिंटेड मिनी स्कर्ट पहनी थी। खुशी ने हाई पोनीटेल की हुई थी और इयररिंग्स के साथ अपनी लुक को कम्पलीट किया था।

 

 

बता दें कि यह शो पिछले साल कई फेमस स्टार्स के साथ हिट हुआ था, जिसमें दीपिका पादुकोण बहन अनीशा पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट, शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत और भी कई स्टार्स नजर आए थे।

 

Konika