''धड़क'' के प्रमोशन के दौरान फैंस के साथ मस्ती करते नजर आए जाह्नवी-ईशान

7/13/2018 12:48:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में जाह्नवी पर्पल कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं ईशान कूल लुक में नजर आए। इस दौरान काफी खुश नजर आए। दोनों  फैंस के साथ काफी मस्ती करते नजर आए। 

 

 

फिल्म की बात करें तो जाह्नवी और ईशान की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। ट्रेलर से लेकर फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक हैं।

 

 

इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ डांस देखने को मिल रहा है। 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari