जहां देसी अंदाज में कहर ढाती नजर आई जाह्नवी, वहीं ईशान का दिखा COOL लुक

7/2/2018 12:15:43 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में जाह्नवी और ईशान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल दोनों धड़क की टीम के साथ फिल्म की प्रमोशन के लिए लखनऊ जा रहे हैं।

 

 

इस दौरान जाह्नवी ग्रीन कलर के कुर्ता पहने ट्रेड‍िशनल लुक में नजर आई। इसके साथ पैरों में मोजरी, हाथों में कंगन और झुमके पहने जाह्नवी बेदह खूबसूरत लग रही हैं।वहीं ईशान डेनिम जैकेट, जींस पहने कूल लुक में नजर आए। 

 

 

फिल्म की बात करें तो जाह्नवी और ईशान की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। ट्रेलर से लेकर फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ डांस देखने को मिल रहा है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari