जाह्नवी-ईशान ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोशूट में साफ नजर आई लव कैमिस्ट्री

7/26/2018 1:02:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' काफी अच्छी कमाई कर रही है।

 

 

हाल ही में इन दोनों स्टार्स ने फेमस मेगजीन 'फिल्मफेयर' के लिए फोटोशूट करवाया है। ये जाह्नवी-ईशान का हॉट फोटोशूट है।

 

इसमें दोनों की हॉट कैमिस्ट्री देखने लायक है। फोटोशूट की तस्वीरें फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये दोनों सितारे इस मैगजीन के कवर पेज पर अगले महीने नज़र आएंगे।

 


बता दें कि 'धड़क' ने रिलीज के पांच दिनों में 43.95 करोड़ कमाई कर ली है। डेब्यू एक्टर्स के मामले मे ईशान और जाह्ववी काफी आगे निकल गए हैं। ‘धड़क’ को देश भर में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

 

 

बाकि ओवरसीज में इस फिल्म को 556 स्क्रीन्स दी गई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 2791 स्क्रीन्स मिले हैं।

 

 

ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का एडेप्टेशन है। इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है।करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है।

 

 

 

Punjab Kesari