''कॉफी विद करण 6'' में बहन जाह्नवी के साथ नजर आएंगे अर्जुन, तस्वीरें आईं सामने

10/6/2018 11:36:44 AM

मुंबई:फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का पाॅपुलर शो 'काॅफी विद करण' का सीजन 6 जल्द ही शुरु होने जा रहा है। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़िया देखने को मिलेंगी और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आएंगी।

 

करण ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जहां पहले एपिसोड में सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ नजर आए। वहीं अब अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहली बार किसी टॉक शो का हिस्सा होंगे।

 

View this post on Instagram

The #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!! @arjunkapoor @janhvikapoor ☕️☕️☕️❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

इस एपिसोड की शूटिंग के बाद करण जौहर और जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी हैं। करण जौहर ने अर्जुन और जाह्नवी की खूबसूरत तस्वीर  शेयर करपते हुए लिखा- "सिबलिंग्स के साथ कॉफी! खूब मजा आया! इमोशन और उन्माद दोनों बराबर!" करण के इस कैप्शन के साथ यह तो साफ है कि शो के दौरान अर्जुन और जाह्नवी ने अपने रिश्ते के साथ-साथ अपनी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स भी फैंस के साथ साझा किए है।

 

View this post on Instagram

With the Koffee legend @arjunkapoor Thank you @karanjohar for having us!! So much fun 🌈🕺🏼

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

दोनों के वर्कफ्रंट की बात कें तो अर्जुुन की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके ओपोजिट परिणिती चोपड़ा हैं। वहीं जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे। 
 

Neha