Party Picture:बहन खुशी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी ने खूब मचाया धमाल, टैरेस पर एक्स बाॅयफ्रेंड संग कोजी हुईं श्रीदेवी की बड़ी बेटी

11/7/2021 8:55:25 AM

मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने 5 नवंबर को 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। खुशी कपूर के लिए ये पार्टी उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने अपने नए घर के टैरेस पर होस्ट की थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये पार्ट सुबह तक चली।

अब शनिवार को जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पार्टी से की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इस पार्टी में दोनों बहनों की तमाम दोस्तों ने शिरकत की थी लेकिन जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वह था जाह्नवी का एक्स बाॅयफ्रेंड अक्षत रंजन।

पार्टी में अक्षत रंजन ने दोनों बहनों के साथ खूब मस्ती की। कुछ तस्वीरों  में तो जाह्नवी और अक्षत काफी कोजी दिखे।

पार्टी में जाह्नवी पिंक स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी की थी। वहीं खुशी बेबी पिंक कॉर्सेट ड्रेस में नजर आईं। 

जैसे ही खुशी और जान्हवी ने पार्टी में ओरहान, अक्षत राजन और दूसरे दोस्तों के साथ पोज़ दिया, वैसे ही फैंस को इस बात का पता चल गया कि बैश कितना मज़ेदार रहा होगा। जाह्नवी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'एचबीसी माय लड्डू बेबी'।

जान्हवी और खुशी के अलावा अंजिनी धवन, भूमि पेडनेकर, समीक्षा पेडनेकर, अगस्त्य नंदा और बाकि के लोगों को भी शुक्रवार को खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन में जाते देखा गया। बोनी कपूर भी देर रात तक अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी एन्जॉय करने के बाद बाहर निकलते हुए नजर आए।

काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द गुड लक जैरी जैसी फिल्म में नजर आएंगी। वहीं खुशी की बात करें तो वह जोया अख्तर की फिल्म से करियर की शुरुआत करेंगी। वह सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma