बोनी कपूर को गले लगाते दिखे बेटे अर्जुन कपूर, ख़ुशी और जाह्नवी भी थी साथ

3/17/2018 7:34:06 PM

मुंबईः बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के घर डिनर करने पहुंचे। अर्जुन इन दिनों पंजाब में चल रहे 'नमस्ते इंग्लैंड' की बिजी शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने घर पर आए हुए हैं। जाह्नवी और खुशी के साथ आए उनके पिता बोनी कपूर को तब देखा गया जब गुडबाय कहने के लिए अर्जुन कपूर घर से बाहर निकले।

बता दें कि अर्जुन कपूर, बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अब अर्जुन कपूर पिता के सहारा बन गए हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अपनी बातें शेयर की थी।

पिछले दिनों जाह्नवी के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी पंजाब से आकर साथ में खुशी के पल साथ बिताए थे। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह कपूर कजिन्स के साथ दिखें। इस फोटो में अनिल और सुनीता कपूर की बेटी सोनम और रेहा भी दिखाई दीं। उनके अलावा संजय और महीप कपूर की बेटियां शान्या और जहान भी दिख रही हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा भी थीं।

Punjab Kesari