कोरोना का शिकार हुईं खुशी कपूर, बहन जाह्नवी और पिता बोनी कपूर ने खुद को किया क्वारंटाइन

1/11/2022 10:14:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर चल रही हैं। आए दिन बड़ी संख्या में कोविड के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक के बाद एक स्टार कोरोना की चपेट में आ रहा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। संक्रमण के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
 


खुशी को कोरोना होने के साथ ही उनके पिता बोनी कपूर और बहन जाह्नवी कपूर घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

 

 

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जाह्नवी और बोनी का टेस्ट निगेटिव है या नहीं। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

 

 

बीते दिन जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी वह मूंह में थर्मामीटर लगाए नजर आईं थीं और शरीर का तापमान चेक करती दिखीं थीं। एक तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ बेड पर लेटी नजर आईं थीं। इसके साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा था- ‘साल का वह समय फिर से।‘


बता दें, इससे पहले जाह्नवी के कजिन अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि अब उन्होंने इस वायरस को मात दे दी है।

 

Content Writer

suman prajapati