कोरोना का अगला शिकार बने जमाई राजा’ फेम रवि दुबे, पति की स्थिति देख विदेश बैठी सरगुन मेहता इमोशनल हुईं

5/11/2021 9:43:34 AM

मुंबई: पूरे देश में कोरोना का सकंट देखने को मिल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर पहली लहरे के मुकाबले ज्यादा घातक है। इस बार वायरस का प्रकोप युवाओं में अधिक देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब कोरोना का संकट सेलेब्स तक भी पहुंच गया है। 'जमाई राजा' फेम एक्टर रवि दुबे कोरोना का शिकार बन गए हैं।

PunjabKesari

 रवि दुबे ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। रवि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लोगों से रिक्वेस्ट की है जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह खुद को सुरक्षित रखें और अपना कोविड टेस्ट कराएं। रवि ने पोस्ट में लिखा-'हाय दोस्तों मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हों वह लोग खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना के लक्ष्णों का ध्यान रखें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

 

मैंने अपने चाहने वालों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है, आप भी सुरक्षित रहें..स्थायी सकारात्मक रहें (जैसा कि आशावादी रहें) भगवान हम सभी की रक्षा करें।'

PunjabKesari

 

रवि का ये पोस्ट देख उनके चाहने वालों में खलबली मच गई है। हर कोई रवि के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।फैंस सहित टीवी सितारे एक्टर की पोस्ट पर लगातार कॉमेंट कर उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं पति के कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर पाकर सरगुन मेहता काफी इमोशनल हो गई हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में सैड इमोजी बनाई है। बता दें कि रवि छोटे पर्दे का एक बड़ा चेहरा हैं। रवि कई शोज को भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में रवि के ओटीटी शो जमाई राजा 2.0 में नजर आए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News