ट्रेडिशनल अंदाज में अपनी पहली दिवाली मनाएंगे जैन कपूर, मीरा ने शेयर की तस्वीर

11/6/2018 10:17:28 AM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी फैमिली के लिए यह दीवाली काफी स्पेशल हो गई। दरअसल, इसी साल शाहिद और मीरा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। मीरा ने बीते सितम्बर के महीने में ही अपने लाडले बेटे का स्वागत किया और अगले दो दिनों के अंदर शाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। जैन के जन्म के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में है।

 

बात की जाए दीवाली की तो 2 महीने के जैन भी इस त्यौहार को खास बनाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। दरअसल, मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खूबसूरत कुर्ते की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- जैन के दीवाली के कपड़े। बता दें कि जैन के दीवाली के कपड़ों को डिजाइनर कुणाल रावल ने बनाया है।

बीते हफ्ते ही मीरा ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी मीशा के साथ बेटे जैन कपूर की एक तस्वीर को शेयर की थी। तस्वीर में जैन झूले में लेटे हुए दिखाई दिए तो वहीँ बड़ी बहन मीशा उनके पास खड़ी हो कर उनको देखती दिख रही हैं। इस फोटो में मीशा और जैन एक दूसरे के साथ काफी क्यूट लग रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले भी मीरा महीने भर के बेटे को गोद में लिए घर के बाहर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी मीशा भी उनके साथ ही थी।

 

 

 

Neha