ट्रेनर के साथ जिम के बाहर स्पॉट हुईं जाह्नवी, शॉर्ट कपड़ों में दिखीं स्टाइलिश

10/9/2019 1:02:24 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। जान्हवी कपूर हमेशा से ही अपने जिम लुक के लिए जानी जाती हैं और आज एक बार फिर से पिलेट्स क्लासेस जाते हुए स्पॉट हुईं। जान्हवी के साथ पाइलेट्स स्टूडियो की सह-संस्थापक नम्रता पुरोहित भी थीं। दोनों एक साथ अपने पाइलेट्स सेसन के लिए मुस्कुराते हुए दिखे। देखिए तस्वीरें-


जान्हवी कपूर एक ट्रेंडी लाइट ब्लू क्रॉप टॉप और डार्क ब्लू-टोन्ड शॉर्ट्स में अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक हाई बन में स्टाइल किया हुआ था, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

वह एक स्टाइलिश स्लिंग बैग लिए थीं।

जान्हवी कपूर फिलहाल बॉलीवुड की नई सेंसेशन है।

एक्ट्रेस ने फिल्म धड़क में अपनी एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिल्म में उनके को-एक्टर ईशान खट्टर थे, जिनके साथ उन्हें हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जान्हवी को खूबसूरती और आकर्षण अपनी मां से विरासत में मिला है और उनकी तस्वीरें भी यही कहती हैं। जान्हवी ने अभी तक केवल एक ही फिल्म में काम किया है और हाल ही में उनकी फिल्म 'गुंजन सक्सेना', 'दोस्ताना 2', 'रूही अफज़ा' रिलीज होने वाली हैं।

Edited By

Akash sikarwar