'धड़क' की शूटिंग खत्म कर बहन सोनम की शादी की शॉपिंग कर रही हैं जाह्नवी, देखें तस्वीरें

4/19/2018 11:38:32 AM

'मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में जाह्नवी मुंबई के बांद्रा इलाके में शॉपिंग करते हुए स्पॉर्ट हुईं। इस दौरान वह शॉर्टस पहन हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

जाह्नवी कैमरे के सामने बेहद खुशी के साथ पोज देते हुए नजर आईं। वहीं उनके एक फैन ने सेल्फी के लिए रिक्वेसट की जिससे वह मना नहीं कर पाईं।

खबरों की मानें तो जान्हवी और खुशी जल्द ही सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ छुटिटयाँ मनाने लंदन जा सकती हैं। वहीं अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग में बिजी हैं जो कि लंदन में शूट हो रही है।

बता दें कि पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। वहीं इन दिनों कपूर खानदान में शादी का माहौल भी है। जी हां अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रैस सोनम कपूर जल्द ही बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ  6 और 7 मई को मुंबई में शादी रचाने जा रही हैं।

इससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि जाह्नवी बहन की शादी के लिए शॉपिंग करने गई होंगी। वैसे अर्जुन कपूर और बहन अंशुला के साथ जाह्नवी और खुशी के रिश्ते के बारे में बात करें तो श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और बहन अंशुला ने मिलकर जाह्नवी और खुशी को संभाला।

उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे। जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं।

 

 

Punjab Kesari