Latest Pics: रेहा-जैकलीन का नो-मेकअप लुक, श्रद्धा-कृति का स्टाइलिश अंदाज

5/7/2019 4:25:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में कई हसीनाओं को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हसीनाएं अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आए दिन बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। तस्वीरें सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और रेहा चक्रवर्ती अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।

 

श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।  इस दौरान वह फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। तस्वीरों में वह हाथ में एक कल्च पकड़े नजर आईं। तस्वीरों में श्रद्धा एक हाथ में वर्कआउट हैंड बैंड पहने नजर आईं। मीडिया कैमरा पर नजर पड़ते ही श्रद्धा ने क्यूट स्माइल के साथ पोज दिए। 

 

कृति सेनन

कृति सेनन अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कृति को जिम के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान कृति ब्लैक क्राॅप टाॅप और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में नजर आईं। कृति ने अपने लुक को शेड्स से कम्पलीट किया है। इस दौरान कृति ने एक बैग कैरी किया था। उन्होंने पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए। कृति के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

जैकलीन फर्नांडिस

'अलादीन' फिल्म से डेब्यू करने वाली जैकलीन को अंधेरी में स्पाॅट हुईं। इस दौरान जैकलीन व्हाइट टाॅप और ब्लू जींस में नजर आईं। उन्होंने शेड्स और कैप से अपने लुक को पूरा किया। जैकलीन ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ड्राइव में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। 

 

रेहा चक्रवर्ती

फिल्म ''जलेबी' में नजर आ चुकीं रेहा चक्रवर्ती अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रेहा की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रेहा ओरेंज टाॅप और ब्लू जींस में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान रेहा ने व्हाइट कलर का स्लिंग बैग कैरी किया था। तस्वीरों में वह फोन में बिजी दिखीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने मीडिया को देखा तो उन्होंने फोन को साइड रख कैमरे के सामने कई पोज दिए। बिना मेकअप के भी रेहा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

Smita Sharma