मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, माथे पर टीका..गले में माता की चुन्नी..भक्ति के रंग में रंगी दिखीं एक्ट्रेस

1/5/2023 11:08:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस साल 2022 में काफी विवादों में रहीं। पूरे साल वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के चलते विवादों में रहीं। सुकेश संग उनका अफेयर भी हेडलाइन में रहा। वहीं अब एक्ट्रेस ने साल 2023 की अच्छी शुरुआत कर दी है। हाल ही में जैकलीन ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

मां वैष्णो देवी यात्रा से जैकलीन की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज में नजर आ रही हैं।

 

गले में जैकलीन ने माता की चुन्नी ली है और माथे पर लाल टीका लगाया हुआ है।

 


माता के दरबार में वह वे भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं और अपने फैंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।


इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस दुआ कर रहे कि जैकलीन का साल 2023 अच्छा जाए।


काम की बात करें तो जैकलीन फर्नीडिस की पिछले साल फिल्म बच्चन पांडे, अटैक, राम सेतु और सर्कस रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही फिल्म क्रैक में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati