ऑक्सीजन की कमी पर बोलीं जैकलीन फर्नांडिस- कोरोना के चलते लोगों को मरते देख मेरा दिल टूट गया

5/30/2021 9:54:31 AM

मुंबई. भारत देश इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर थोड़ा कम हो गया है लेकिन अभी केस सामने आ रहे हैं। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन में देखने को मिली। जिन कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिली, उनकी मौत हो गई। इस मुश्किल दौर में स्टार्स ने मदद का हाथ बढ़ाया। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगी हुई है। हाल में जैकलीन ने देश में ऑक्सीजन की कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


जैकलीन ने कहा- इस महामारी से देश में जो हालात हुए उससे मेरा दिल टूट गया। मेरे हिसाब से तो ज्यादा लोगों का निधन सिर्फ और सिर्फ ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ है। इसे हम लोगों ने हल्के में लिया और हमें लगा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। मगर हम यहीं पर गलत साबित हुए।


बता दें जैकलीन ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना खिलाया। मुंबई पुलिस को रेनकोट बांटे। जिसके लिए मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस का शुक्रिया भी अदा किया था। इसके अलावा जैकलीन ने एक कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए भी कहा था। इसमें हॉस्पिटल बेड्स समेत 2 एंबुलेंस भी शामिल थे। जैकलीन के अलावा सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा भी मदद के लिए आगे आएं। एक्टर सोनू सूद ने बढ़-चढ़ लोगों की मदद की और दिल जीत लिया।

Content Writer

Parminder Kaur