अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस से पहले जैकलीन ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

1/28/2019 6:35:18 PM

मुंबई: बीती रात मुंबई में उमंग पुलिस अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। वहीं कई स्टार्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धमाल भी मचा दिया। उन्हीं में से एक परफॉर्मेंस थी जैकलीन फर्नांडिस की। जैकलीन ने अपने लटके-झटकों से अपने फैंस और ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया।

 

 

इस दौरान जैकलीन ने ग्रीन और ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही थी। साथ में ग्रीन कलर के लॉन्ग शूज और हेयरस्टाइल उनके लुक को चार चांद लगा रहे थे। जैकलीन ने परफॉर्मेंस से पहले अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की। ये तस्वीरें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

 



काम की बात करे तो जैकलीन जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी। इसमें वह लीड रोल अदा करेंगे। ये फिल्म 28 जून 2019 में रिलीज होगी।  

 

Konika