'जैक ऑफ हार्ट्स'- जैकलीन फर्नांडीज ने वरुण धवन को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

4/24/2019 4:58:21 PM

नई दिल्ली। देश की 'जैक ऑफ हार्ट्स' जैकलीन फर्नांडीज अपने सह-कलाकारों पर प्यार की बौछार करने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी के जरिये फिल्म 'जुड़वा 2' के अपने सह-कलाकार वरुण धवन को उनके 32 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

 

जैकलीन और वरुण का नाम बी-टाउन के सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार हैं। इनकी दोस्ती की शुरुआत फिल्म 'जुड़वा 2' के सेट से हुई थी जिसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।

बॉलीवुड की सबसे ऊर्जावान जोड़ियों में से एक, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण धवन ने फिल्म 'जुड़वा 2' के साथ 2017 की ब्लॉकबस्टर हिट दी थी जिसे पूरे देश में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

इस दमदार जोड़ी ने उस वक्त भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था जब जैक ऑफ हार्ट्स जैकलीन फर्नांडीज ने वरुण धवन के साथ अंबानी की दिवाली पार्टी में एक साथ एंट्री ली थी।

इतना ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे खुशमिजाज व्यक्ति में से एक, जैकलीन ने क्रू के साथ 'जुड़वा 2' के सभी सदस्यों के लिए एक सफल पार्टी का भी आयोजन किया था।

हाल ही में, अभिनेत्री को अपनी दोस्त अमांडा सेर्नी के साथ उपनगरीय मुंबई के एक रेस्तरां में देखा गया था। जैकलीन ने बीते साल संयुक्त राज्य अमरीका का दौरा किया था जहाँ जैकलीन और अमांडा ने अपनी तस्वीरों के साथ हलचल पैदा कर दी थी।

Chandan