जैकलीन और उनकी योलो टीम ने एक खास अंदाज में मनाया दिवाली का त्योहार

11/6/2021 3:43:12 PM

नई दिल्ली। जैकलीन फर्नांडीज और उनके योलो फाउंडेशन ने त्योहार के अवसर पर मन संगठन का दौरा किया था जहाँ उन्होंने स्पेशल लोगों के साथ दीवाली का जश्न मनाया। योलो फाउंडेशन हैंडल ने अपने सोशल मीडिया पर इस विज़िट का एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें जैकलीन और उनकी टीम को दीया बनाते हुए और सजावट करने के साथ-साथ गेम खेलते और अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता है। 

 

उन्होंने लिखा,"Last year made us realise the value of human endurance and resilience.
Small acts of kindness go a long way towards achieving greater good for humanity." 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yolo Foundation (@jf.yolofoundation)

 

जैकलीन के योलो फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस बल को मास्क और सेनेटाइजर दान करने का संकल्प लिया है, साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को रोजाना एक लाख भोजन खिलाने और स्ट्रीट एनिमल्स को खिलाने की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है। इसके अलावा, अभिनेत्री ने कुछ गांवों को भी गोद लिया है और अतीत में अन्य निस्वार्थ काम भी कर चुकी हैं

Content Writer

Deepender Thakur