Photos: कोरोना संकट के बीच जैकलीन ने शुरू की गरीबों की मदद, अपने हाथ से बांटा जरूरतमंदो को खाना

5/6/2021 3:06:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज दिल खोलकर जरूरतमंदो की मदद में जुट गई हैं। बीते दिन उन्होंने योलो फाउंडेशन के साथ गरीबों की मदद करने का ऐलान किया था। वहीं अब हाल ही में उन्होंने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गरीबों को खाना खिलाती नज़र आ रही हैं।


दरअसल, हाल ही में जैकलीन ने रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि उनके साथ मिलकर करीब से काम किया जा सके।

 

रोटी बैंक टीम और अपनी YOLO टीम के साथ जैकी ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया।


इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, 'मदर टेरेसा ने कहा था कि शांति वहीं से शुरु होती है जब भूखों को खाना मिल जाता है।'  


आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ''वास्तव में मैं आज मुंबई रोटी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चलाते हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए  भोजन तैयार किया और उसे वितरित किया है। वे इस बात का सटीक उदाहरण हैं कि #kindnessbrigade क्या करने की ख्वाहिश रखता है और मुझे इस दौरान उनकी मदद करने मे गर्व महसूस हुआ। हम बस एक बार जिंदगी को जीते हैं! आइए, इस जीवन को दूसरों की मदद करने और अपने आसपास के लोगों की #storiesofkindness को शेयर करने के द्वारा इसके लायक बनाएं!''



बता दें, जैक्लीन NGO और YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी।

 

वहीं फीलाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर एक्ट्रेस सड़कों पर रहने वाले जानवरों की मदद करेंगी। इसके अलावा वे फ्रंट लाइनवर्कर्स को भी मास्क और सेनिटाइजर बाटेंगी।

 

Content Writer

suman prajapati