होली के रंगों में रंगी जैकलीन फर्नांडीज, ईशा अंबानी के घर जमकर की मस्ती

3/7/2020 1:14:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. होली के त्योहार पर हर जगह खुशी का माहौल बना हुआ है। त्योहार के कुछ दिनों पहले ही लोग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी कहां पीछे हैं। वो भी इस रंगो भरे त्योहार का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। शुक्रवार रात ईशा अंबानी के अपने घर होली पार्टी होस्ट की और बॉलीवुड स्टार्स को इन्वाइट किया। इस दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। 


होली पार्टी में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज खूब होली के रंगों में रंगी दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में नजर आईं।

इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बाल खुले छोड़े हुए हैं और सिल्वर कलर का पर्स कैरी किया हुआ है। अपने इस ग्लैमरस लुक को एक्ट्रेस ने होली के रंगों से और भी अट्रैक्टिव बना लिया।

उनके चेहरे पर लगा हुआ रंग-बिरंगा कलर उन पर बेहद प्यारा लग रहा है। मस्ती भरे अंदाज में एक्ट्रेस कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दे रही हैं।


काम की बात करें तो इन दिनों जैकलीन अपकमिंग फिल्म 'अटैक' की शूटिंग कर रही हैं। लक्ष्य राज आनंद की फिल्म में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

Edited By

suman prajapati