दीपिका और जैकलीन ने ग्लैमर और स्टाइल अवार्ड में बिखेरे हुस्न के जलवे, ये सैलेब्स भी आए नजर

12/3/2017 10:54:50 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडिज और दीपिका पादुकोण हाल ही में हुए फिल्म फेयर ग्लैमर और स्टाइल अवार्ड को अटेंड करने पहुंची।

इस दौरान जहां जैकलीन व्हाइट ड्रैस में बेहद हॉट लग रही थी तो वहीं दीपिका भी रेड गाउन में खूबसूरत लग रही थी।

लेकिन इस स्टाइल अवार्ड में चार चांद तब लगे जब बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली रेखा ने भी इस फंक्शन में शिरकत की। रेखा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी। तो वहीं करीना कपूर भी व्हाइट गाउन में नजर आई

बता दें कि इनके अलावा अवार्ड में कृति सेनन, सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, मानुषी छिल्लर,श्रीदेवी, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य सैलेब्स अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए।