जैकी भगनानी की जे जस्ट म्यूजिक ने RVD के म्यूजिक वीडियो 'राज' को किया रिलीज

9/29/2022 2:09:51 PM

नई दिल्ली। जैसे ही जैकी भगनानी की जे जस्ट म्यूजिक की 'राज' का टीजर सामने आया, इसने दर्शकों को एक इंडी रैप कलाकार, आरवीडी की एक पूरी नई कहानी की झलक दी। जैसा कि निर्माताओं ने वादा किया है कि वे आखिरकार आरवीडी द्वारा एक दिल को छू लेने वाली धुन, एक भावपूर्ण रचना 'राज' के साथ सामने आ चुके हैं। इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जे जस्ट म्यूजिक ने आरवीडी के 'राज' का वीडियो जारी किया जो निश्चित रूप से हमें इसे सुनने के लिए बांधे रखेगा। गाने के आउट होने की घोषणा करते हुए उन्होंने कैप्शन में उल्लेख किया -

 

"वास्तव में खुश होने का राज़ क्या है!? ट्यून इन टू #Raaz और पता करें❤️
पूरा गाना आ चुका है, लिंक बायो में है।"

 

 

जैकी भगनानी ने अपने म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक के साथ उभरते कलाकारों को बढ़ावा देने की दिशा में शिद्दत से काम किया है। अब आरवीडी उनके म्यूजिक लेबल के तहत लॉन्च होने वाले एक और नए कलाकार हैं। आरवीडी कोलकाता,  पश्चिम बंगाल के एक इंडी रैप कलाकार हैं, जो ईस्ट साइड पर गाने बनाने के साथ साथ उर्दू और पंजाबी भाषाओं में सांस्कृतिक स्पर्श के मिश्रण के साथ मॉर्डन संगीत बनाते हैं। इस बीच, जे जस्ट म्यूजिक ने बोल्ड और क्वर्की रकुल प्रीत स्टारर अपने पहले पैन इंडिया म्यूजिक वीडियो माशूका के लिए सुर्खियां बटोरीं है। यह गीत एक बड़ी सफलता साबित हुआ और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा गया।

Content Writer

Deepender Thakur