नंगे पांव..हाथ में राम लला की मूर्ति...अयोध्या से मुंबई लौटे जैकी श्राॅफ, विवेक ओबराॅय संग लगाए ''जय श्री राम'' के नारे

1/23/2024 11:24:35 AM

मुंबई: 22 जनवरी 2023 देश के इतिहास में एक और तारीख जुड़ गई। सोमवार 23 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसका साक्षी पूरा देश बना। इस ऐतिहासिक पल का हर किसी ने बेसब्री से इंतजार किया। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।

जैकी श्रॉफ तो नंगे पांव ही अयोध्या पहुंचे। यहां तक की उन्होंने अयोध्या से लौटते हुए भी पैर में चप्पल नहीं पहन रखी थी। उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया।

उनकी श्रद्धा-भक्ति की लोग तारीफ करने लगे। अयोध्या से मुंबई लौटे जैकी श्राॅफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ विवेक ओबराॅय भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैकी के हाथों में राम लला की मूर्ति दिख रही है।

 इस दौरान विवेक ने पैपाराजी को बताया कि जैकी यहां से पूरे रास्ते नंगे पैर गए और वहां से नंगे पैर वापस आए। इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

 इसके पहले एक्टर का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में जग्गू दादा  मुंबई में एक पुराने राम मंदिर के बाहर सीढ़ियां साफ करते दिख रहे थे।

जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में नीना गुप्ता के साथ 'मस्त में रहने का' में देखआ गया था। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्हें रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma