सोनम की शादी को लेकर बोले जैकी श्रॉफ- मेरे दोस्त लखन की बेटी की शादी है राम तो जरुर जाएगा

5/4/2018 12:22:51 PM

मुंबईः बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती के चर्चे पूरी इंजस्ट्री में मशहूर हैं। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में 'राम-लखन' की जोड़ी के तौर पर ही जाना जाता है।

इन दिनों कपूर खानदान में सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में जब फिल्म की प्रमोशन के लिए गए जैकी से सोनम की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे जानकर अनिल को उनपर फक्र महसूस होगा।

जब जैकी से सोनम की शादी में जाने का सवाल उनसे किया तो उन्होंने जवाब दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जैकी ने कहा - सोनम मेरी भतीजी की तरह है। यह मेरे भाई की बेटी की शादी है। मैं जरूर जाऊंगा। आखिरकार अनिल मेरा लखन है। अगर राम ही नहीं जाएगा तो और कौन जाएगा। सोनम की शादी के लिए जैकी काफी एक्साइटेड हैं। इस बात का अंदाजा उनके बयान से लगाया जा सकता है। 

बता दें कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में इन दोनों की फिल्म 'राम-लखन' रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में जैकी ने अनिल कपूर के बड़े भाई राम का रोल निभाया था तो वहीं अनिल ने लखन का।

इस फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में 'राम-लखन' के नाम से फेमस हो गई। जैकी की फिल्म के बारे में बात करें तो उनकी फिल्म 'फेMous' 1 जून को रिलीज हो रही है। इसमें जैकी के अलावा जिमी शेरगिल, माही गिल ,के के मेनन और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को करण ललित भुटानी ने डायरेक्ट किया है। 

Punjab Kesari