आंखों में आसूं...चेहरे पर मायूसी..नहीं रहे घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर के पिता तो सांत्वना देने पुणे पहुंचे जैकी श्रॉफ

3/30/2022 10:28:34 AM

मुंबई:  बॉलीवुड के जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ ना केवल एक दमदार एक्टर बै बल्कि नेक दिल इंसान भी है। जैकी श्रॉफ अपने घर पर काम करने वाले स्टाफ को अपना परिवार मानते हैं और उनके हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। अब एक बार फिर जैकी की दरियादिली का किस्सा सामने आया है। जैकी श्रॉफ हाल ही में अपने स्टाफ मैंबर के पिता  के निधन पर शोक व्यक्त करने पुणे गए ।

उनका ये स्टाफ मैंबर जैकी के चांदखेड़ गांव स्थित फार्महाउस में काम करता है। जैसी ही जैकी दादा को स्टाफ मेंबर के पिता के निधन की जानकारी मिली तो वह फौरन उस शख्स  के घर पहुंचे और उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

एक्टर परिवार के साथ जमीन पर बैठा नजर आया। परिवार के साथ फर्श पर बैठे जैकी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और लोग अभिनेता की विनम्रता और जमीन से जुड़े रवैये की काफी तारीफ कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जैकी श्रॉफ कि दरियादिली देखने को मिली है। इससे पहले जब मार्च 2021 में उनके घर में काम करने वाली मेड की दादी का निधन हुआ था। तब भी जैकी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए तकरीबन एक घंटे तक यहां रहे। इतना ही नहीं जैकी श्रॉफ का मावल के चंदखेड़ में एक बंगला है और वो अक्सर मुंबई से यहां आते हैं। वे हमेशा गांव के लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma