जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, एक्टर ने दुखी मन से शेयर की जानकारी

5/18/2021 10:44:05 AM

मुंबई. कोरोना काल में हर तरफ से कोई न कोई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्टर जैकी श्रॉफ के मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा का निधन हो गया है। इससे पहले एक्टर अनुपम खेर के मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया था। इस खबर ने अनुपम खेर और उनके फैंस को काफी निराश किया था। अब जैकी श्रॉफ अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन से काफी दुखी हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


तस्वीर में जैकी मेकअप आर्टिस्ट शशि दादा के साथ नजर आ रहे हैं। जैकी शशि दादा से कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए जैकी ने लिखा- 'शशि दादा हमेशा मेरे दिल के एक गहरे कोने में रहेंगे। 37 साल के मेकअप आर्टिस्ट अब नहीं रहे।' फैंस इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं।


बता दें शशि दादा जैकी के साथ 37 साल से थे। जैकी का उनका साथ रिश्ता काफी गहरा था। शशि दादा का यूं चले जाना एक्टर के लिए काफी दुख देने वाला है। 

Content Writer

Parminder Kaur