India’s Got Talent: ''बड़ा दुख देना ओ रामजी'' सॉन्ग पर कंटेस्टेंट ने ऐसे मिलाए सुर गाना सुन निकले जैकी श्रॉफ के आंसू, स्टेज पर जाकर छुए पैर

2/26/2022 4:11:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में देश के कई कोनों से लोग आकर अपना टैलेंट दिखाते हैं और लोगों के दिलों को छुते नजर आते हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बच्ची मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ का दिल जीतती नजर आएंगी। बच्ची की परफॉर्मेंस न सिर्फ जैकी के दिल को छुती है, बल्कि एक्टर काफी भावुक भी हो जाते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें जैकी कंटेस्टेंट की आवाज में खोए हुए नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


प्रोमो में आप देख सकते हैं इशिता विश्वकर्मा नाम की कंटेस्टेंट एक्टर की फिल्म 'राम लखन' का गाना 'बड़ा दुख देना ओ रामजी' गा रही हैं। बच्ची की परफॉर्मेंस जैकी खो जाते हैं और भावुक हो उठते हैं। उनकी आंखो में आंसू आ जाते हैं। कंटेस्टेंट सिंगर को जैकी फ्लाइंग किस करते हैं और बाद में हाथ जोड़ नमन भी करते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कंटेस्टेंट का गाना सुनने के बाद जैकी कहते हैं कि मैं खो गया था इनकी आवाज में। इतना ही नहीं, बाद में एक्टर स्टेज पर जाकर इशिता के पैर भी छुते नजर आते हैं और वह जैकी को ऐसा करने से मना करती हैं।

 

 

जैकी श्रॉफ का ये जेस्चर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग सिंगर की परफॉर्मेंस को भी आउटस्टैंडिंग, माइंड ब्लोइंग बता रहे हैं। बता दें, ये शो अपकमिंग शनिवार और रविवार को दिखाया जाएगा।

Content Writer

suman prajapati