ऋषि कपूर को बहुत पसंद थीं Eid-Ul-Fitr Parties, जावेद जाफरी बोले-'उसे हमेशा रहता था इंतजार'

5/25/2020 10:44:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने दो साल तक कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद  इस दुनिया को अलविदा कह गए। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से पूरी  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस का काफी बढ़ा झटका लगा। आज भी ऋषि के करीबी उनके साथ बिताए पलों की यादें लगातार शेयर करते रहते हैं। वैसे ऋषि कपूर को पार्टीज का काफी शौक था।

PunjabKesari

खासकर उन्हें ईद  पार्टीयों का बेसब्री से इंतजार रहता था। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और डांसर जावेद जाफरी ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, आज यानि  25 मई को ईद मनाई जा रही है। ऐसे में ऋषि कपूर के फैन पेज पर उनकी तरफ से ईद की बेस्ट विशेज का मैसेज भेजा गया था।

PunjabKesari

इसमें लिखा था अगर बॉस जिंदा होते तो वो जरूर अपने फैंस को ईद की मुबारक बात दे रहे होते। हम आपको फिर से मिस कर रहे हैं ऋषि सर क्योंकि ईद आ गई है। फैन पेज के इस पोस्ट पर लेजेंडरी एक्टर प्रेमनाथ के बेटे मोन्टी प्रेमनाथ ने एक मैसेज लिखा है।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा- 'मेरे भाई ऋषि कपूर का शरीर हम सबको छोड़कर गया है लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। वो अपने फैन्स को ईद की बधाई दे रहे हैं।' मोन्टी

PunjabKesari

प्रेमनाथ के पोस्ट पर जावेद जाफरी ने भी एक ट्वीट कर ऋषि की यादों को ताजा किया है। जावेद ने लिखा- 'वो हमेशा मेरी ईद पार्टीयों में नजरें जमाए रखते थे। वो बहुत खास थे उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'

PunjabKesari
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपूर फैमिली ने बांद्रा स्थित घर में ऋषि कपूर की तेरहवी रखी थी। इस दौरान ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। तेरहवीं में श्वेता नंदा, आलिया भट्ट, नव्या नवेली नंदा सहित कई लोग मौजूद रहे थे।  काम की बात करें ऋषि को आखिरी बार फिल्म बाॅडी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News