53 साल में जावेद जाफरी ने दिखाए सिक्स पैक ऐब्स, देखें ताजा तस्वीर

7/29/2017 2:47:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने हाल ही में सोशल साइट पर शेयर की है जोकि काफी वायलर हो रही है। दरअसल, इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में 53 साल के जावेद जबरदस्त फिट लुक में अपने सिक्स पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। जावेद ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "Bored at 3am in LA in my bedroom wondering what 4 months of intense performances & a strict diet do #MonsoonWedding"।

बता दें कि जावेद का जन्म 4 दिसंबर को 1963 को मुंबई में ही हुआ था। फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म 'मेरी जंग' से की थी।

जावेद फिल्मों के साथ-साथ फेमस डांस रियलिटी शो 'बूगी-वूगी' को भी जज कर चुके हैं।

जावेद अबतक 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'फायर', 'अर्थ', '3 इडियट' और 'धमाल' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जावेद ने 2014 लोकसभा चुनावों से पॉलीटिक्स में भी एंट्री की।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे।