अस्पताल से घर लौटते वरुण की भाभी की तस्वीरें आई सामने, कैमरा देख छुपाया बेटी का चेहरा

6/4/2018 10:43:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भाभी जानवी देसाई ने 29 मई को बेटी को जन्म दिया। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, जानवी अब अस्पताल से घर लौट गई हैं।

इस दौरान जानवी अपनी नन्ही परी का चेहरा कैमरे से छिपाती हुई नजर आईं। तस्वीरों को देखकर तो एेसा लग रहा है कि जैसे वो कैमरे की लाइट बेटी का आखों में पढ़ने से रोक रही हैं। 

बता दें कि बीते दिनों जब जानवी अस्पताल में थी तो अक्सर वरुण उनसे मिलने पहुंचते थे। उनकी तस्वीरें भी सामने आईं थी।

वहीं वरुण अपनी गर्लफ्रैंड नताशा दलाल को अपनी भतीजी दिखाने के लिए अस्पताल लाते हुए देखा गया।

खबरों की मानें तो अब वरुण अपनी नन्हीं भतीजी के आने की खुशी में एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाले हैं।

रोहित और जानवी की शादी 2012 में हुई थी। ये उनका पहला बच्चा है। 


 

Punjab Kesari