‘Bawaal’ के इस सीन पर हो रहा है खूब बवाल, इजराइल एम्बेसी ने किया ऑब्जेक्शन

7/29/2023 2:05:19 PM

मुंबई। वरुण धवन और जाहन्वी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बवाल खूब सुर्खियों में हैं। 21 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई बवाल लोगो को बहुत पसंद आ रही हैं। वरुण धवन और जाहन्वी कपूर का जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी जबरदस्त लग रही है। वरुण धवन और जाहन्वी कपूर की बवाल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

इसी के चलते अब फिल्म के कुश सीन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल इजराइल एम्बेसी ने वर्ल्ड वॉर 2 वाले सीन पर आपत्ति जताई है। दरअसल, फिल्म में एक सीन है, जिसमें वरुण धवन और निशा जाहन्वी कपूर विदेश घूमने जाते हैं। वे वर्ल्ड वॉर 2 वाली जगहों पर घूमते हैं। एक सीन में जाहन्वी कहती हैं, ''हम सब कुछ हद तक हिटलर की तरह हैं, है ना? मूवी में गैस चैंबर में जो क्रूरता दिखाई गई है, उसका इस्तेमाल दोनों के रिश्ते में बदलाव के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस पर आपत्ति जताई गई है।

नितेश तिवारी ने फिल्म पर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि Auschwitz सीक्वेंस को जिस तरह से लोगों ने देखा, वह गलत है। क्या हमने ये नहीं देखा कि अज्जू और निशा ने ऑशविट्ज में जो कुछ देखा है, उससे पूरी तरह परेशान और प्रभावित हो जाते हैं?

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi