पेरेंट्स बनने के बाद इशिता-वत्सल ने पहला पोस्ट शेयर कर दिखाई बेबी की झलक, लिखा-''हमें बेटे का आशीर्वाद मिला है''

7/20/2023 1:34:26 PM

मुंबई. बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल शादी के 6 साल बाद एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 19 जुलाई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, पेरेंट्स बनने की खुशखबरी देते हुए कपल ने पहली पोस्ट शेयर की हैं और अपने बेबी की झलक फैंस का दिखाई है।

 


मम्मी-पापा बने इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अस्पताल में न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं और पापा बने वत्सल अपने बेटे और बीवी के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि, तस्वीरें में कपल के बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा, क्योंकि उसके चेहरे पर हार्ट वाला इमोजी लगाया हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा-'हम
हमें बेटे का आशीर्वाद मिला है। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)


कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक 59,709 लोग लाइक कर चुके हैं और उन्हें पेरेंट्स बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati