मां दुर्गा के पंडाल में सिंदूर खेलती दिखीं इशिता दत्ता, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

10/20/2018 2:16:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस इशिता दत्ता हाल ही में दुर्गा मां दर्शन करने पंडाल में पहुंची। यहां उन्होंने जमकर अपनी मां के साथ सिंदूर खेला। दरअसल, ये परंपरा बंगाल की है।

 

 

बंगाल के लोग दशमी के दिन दुर्गा मां के विसर्जन से पहले जमकर सिंदूर खेलते हैं।

 

 

इनका मानना होता है कि दुर्गा पूजा के समय मां 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। ऐसे में लोग जगह-जगह पंडाल लगाकर इनकी पूजा अर्चना करते हैं।

 

 

सिंदूर खेलने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इशिता इस समय काफी मस्ती करती दिखीं। 

 

बता दें कि इशिता दत्ता ने इसी साल वत्सल सेठ से शादी की है। इससे पहले भी इशिता मां दुर्गा के पंडाल में पहुंची थी। इस दौरान इशिता बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

 

 

 

Konika