फैंस के बीच फंसी जाह्नवी के लिए बॉडीगार्ड बने ईशान खट्टर

6/23/2018 11:30:24 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर ईशान खट्टर फिल्म 'धड़क' की प्रमोशन में बिज़ी हैं। हाल ही में दोनों फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए एक मॉल में पहुंचे। वहीं उनकी एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में ईशान जाह्नवी के प्रति काफी प्रोटेक्टिव होते नजर आए। 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

दरअसल, माॅल से निकलते हुए एक क्रेजी फैन लगातार दोनों को फॉलो करने लगा और बार-बार जाह्नवी के करीब आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। दोनों न्यूकमर स्टार्स के पीछे पूरी भीड़ थी। उस दौरान एक बॉडीगार्ड था जो लगातार दोनों को प्रोटेक्ट कर रहा था, लेकिन यह क्रेजी फैन जैसे पीछे हटने को तैयार ही नहीं था। इस वजह से जाह्नवी नर्वस होती नजर आईं।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

जिस वजह ईशान ने जाह्नवी को प्रोटेक्ट करने की जिम्मेदारी संभाली। ईशान लगातार जाह्नवी के साइड में चलने लगे और इस क्रेजी फैन को लगातार जाह्नवी से दूर कर रहे थे। 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

फिल्म की बात करें तो 'धड़क' के ट्रेलर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसे करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर हैं। उनकी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

A post shared by @beingbilal_ on

 

Punjab Kesari