रिलेशनशिप में है ईशान खट्टर, बोले- जाह्नवी नहीं है असली प्यार

5/10/2019 5:45:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर 'धड़क' में नजर आए थे। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ़ स्क्रीन भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

ईशान और जाह्नवी को कई बार एक-साथ स्पॉट किया जाता है। इसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन हाल ही में अब ईशान ने जाह्नवी संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया है। 

बीते दिनों ईशान नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए थे। शो में नेहा ने ईशान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए, जब ईशान से पूछा गया कि क्या उनके और जान्हवी के बीच कुछ चल रहा है?

इस पर ईशान ने कहा कि वो रिलेशनशिप में तो हैं लेकिन जान्हवी के नहीं बल्कि कॉफी के साथ। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी लड़की को पसंद करूंगा जो ईमानदार, दिखावटीपाने से दूर, फनी, और चाइल्ड हो। मैं एक मित्र में भी ऐसी ही क्वालिटीज देखता हूं।

बता दें कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनी धड़क जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में ईशान और जाह्नवी की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। ये 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 

 



 

Neha