चंडीगढ़ की मशहूर लस्सी का लुत्फ उठाते हुए ईशान ने जाह्नवी को कुछ इस अंदाज में किया इग्नोर

7/17/2018 12:26:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जाह्नवी बार-बार ईशान से कहती है कि क्या आज वह उन्हें हवेली ढाबे पर लेकर चलेंगे? वहीं ईशान चंडीगढ़ की मशहूर लस्सी का लुत्फ उठाते हुए जाह्नवी को खूब इग्नोर कर रहे हैं। वीडियो में ईशान ने हजारों एक्प्रेशन दिए। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

फिल्म की बात करें तो जाह्नवी और ईशान की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। ट्रेलर से लेकर फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ डांस देखने को मिल रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News