शाहिद के भाई के साथ लंच करने पहुंची जाह्नवी कपूर, कैमरे को किया इग्नोर

11/8/2017 1:24:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हाल ही में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ स्पॉट हुईं। दरअसल, ये दोनों लंच डेट पर  गए थे।  हालांकि, इस दौरान इन्होंने कैमरामैन को इग्नोर करने की पूरी कोशिश की और नजरें झुकाते हुए जल्दी से रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। जाह्नवी इस दौरान लैवेंडर कलर की फ्रिल ड्रैस में थीं आैर पैरों में फर स्लीपर्स पहनी हुई थीं। 

ईशान खट्टर के साथ स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर


वहीं, ईशान वर्कआउट अटायर में ही रेस्टोरेंट पहुंच गए थे। बता दें कि जाह्नवी मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक से डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में ये ईशान के अपोजिट नजर आएंगी। ईशान की ये दूसरी फिल्म है। इनकी पहली फिल्म ईरानी डायरेक्टर माजिद मजिदी की 'बियोन्ड द क्लाउड्स' है। बता दें कि 'सैराट' मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म है जो पिछले साल रिलीज हुई थी। सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये पहली मराठी फिल्म थी।
 

Konika