देश के रियल हीरो नीरज चोपड़ा से मिलीं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर, बेटी संग गोल्ड मेडलिस्ट के साथ यूं दिए पोज

9/5/2021 3:31:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टोकियो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज हर किसी के दिल पर राज करते हैं। आज उनके साथ एक मुलाकात को उनके फैंस अपना सौभाग्य समझते हैं। जीत के बाद अब तक कई स्टार्स नीरज चोपड़ा से मुलाकात कर चुके हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी गोल्ड मेडलिस्ट से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि ईशा कोप्पिकर नीरज चोपड़ा के साथ मिलकर बेहद खुश हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी रियाना भी साथ नजर आ रही हैं। दोनों मां बेटी गोल्ड मेडलिस्ट में मिलकर बेहद खुश हैं।

 

लुक की बात करें तो ईशा कोप्पिकर इस दौरान ऑफ व्हाइट आउटफिट के साथ चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्ल्स लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 


काम की बात करें तो ईशा कोप्पिकर को आखिरी बार साल 2011 में फिल्म शबरी में देखा गया था। अब वह लंबे समय बाद फिल्म अस्सी नबे पूरे सौ में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati