रेड कार्पेट पर बी-टाउन की हसीनाओं ने बिखेरे हुस्न के जलवे, डीपनेक ड्रेस में अनुषा ने ढाया कहर
3/14/2022 8:32:20 AM

मुंबई: रविवार रात मुंबई में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई सितारें शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान ईशा कोपिकर, एकता कपूर,अनुषा दांडेकर, नीलम कोठारी, मसाबा गुप्ता समेत कई हसीनाओं ने अपने हुस्न का जादू रेड कार्पेट पर बिखेरा। आइए डालते हैं स्टार्स के लुक्स पर एक नजर...
ईशा कोपिकर
खल्लास गर्ल यानि एक्ट्रेस ईशा कोपिकर पिंक कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ईयरिंग्स से कंप्लीट किया था।
एकता कपूर
टीवी क्वीन एकता कपूर व्हाइट शाॅर्ट ड्रेस में दिखीं।
महीप कपूर
संजय कपूर की पत्नी भले ही बाॅलीवुड से दूर हैं लेकिन उन्हें अक्सर इवेंट्स या पार्टी में देखा जाता है। महीप कपूर ने ऑल ब्लैक लुक में पति संजय कपूर संग एंट्री की। लुक की बात करें तो ब्लैक कलर की कोल्ड शाॅल्डर ड्रेस में उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं संजय कपूर फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे।
मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने गोल्ड नेकपीस से अपने लुक को पूरा किया था।
नीलम कोठारी
एक्ट्रेस नीलम कोठारी ब्लैक कलर ड्रेस में स्टनिंग लगीं।
अनुषा दांडेकर
एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड और माॅडल अनुषा दांडेकर का रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक देखने को मिला। ग्रीन कलर की डीपनेक ड्रेस में अनुषा कहर ढा रही हैं।