एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही है ईशा देओल!

8/22/2017 11:15:28 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ईशा देओल अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही है। वह हर दिन कुछ न कुछ नया प्लान करती रहती हैं। मगर अब ईशा ने तय किया है कि वह अपनी गोद भराई पर एक बार फिर से पति भरत तख्तानी के साथ शादी करेंगी।

इस बार उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाजों के हिसाब से होगी। शादी में पुजारी भी सिंधी होगा। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पुजारी हिंदी भी बोले ताकि ईशा के ससुराल वालों को सब कुछ समझ आये।

इस मौके पर एक बार फिर धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ईशा का कन्यादान करेंगे। इसके बाद एक विदाई समारोह होगा और ईशा भरत के घर जाएंगी।

बता दें कि ईशा ज्यादातर धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के घर में ही रह रही हैं। इससे पहले ईशा ने भरत के साथ प्रैगनेंसी शूट भी करवाया था।